मोबाइल लूटकर गूगल पे से 42 हजार रूपये उड़ाए

नैनीताल: मोबाइल लूट कांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल व 26 हजार रूपये की नगदी बरामद की है। आरोपियों ने मोबाइल लूटकर गूगल पे से 42 हजार रूपये उड़ा लिये थे।
जानकारी के अनुसार बीते रोज हरेन्द्र सिंह पुत्र नकौल सिंह निवासी टीमर बड़ौन, खनस्यू जनपद नैनीताल द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया गया था कि 9 मार्च को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनका मोबाइल फोन लूट किया गया था तथा उक्त लुटरों द्वारा उनके मोबाइल से गूगल पे के माध्यम से 42 हजार रूपये निकाल लिये गये है। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गयी। लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आरोपियों की पहचान कर ली गयी। जिन्हे पुलिस ने जिन्हे पुलिस द्वारा देर रात गिरफ्तार कर उनके पास से लूटा गया मोबाइल व 26 हजार रूपये की नगदी बरामद की गयी है। पूूछताछ में उन्होने अपना नाम अरुण सोलंकी पुत्र आदेश सोलंकी निवासी एयरफोर्स गेट, नैनीताल रोड, थाना इज्जतनगर, जनपद बरेली (उ.प्र.) व सचिन सोलंकी पुत्र राजेन्द्र सोलंकी निवासी मुख्य बाजार, सर्प गांव को जाने वाले मार्ग, थाना सोमेश्वर, जिला अल्मोड़ा बताया। पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।




