उत्तराखंडताजा खबरें

नशे के खिलाफ पुलिस का सख्त एक्शन, एक महिला समेत तीन वारंटी गिरफ्तार

हल्द्वानी: जनपद नैनीताल में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। मुखानी पुलिस ने लामाचौड़ क्षेत्र में छापेमारी कर एक महिला तस्कर को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक अविनाश मौर्य की टीम के साथ लामाचौड़ तिराहे के पास कार्रवाई करते हुए चंद्र किरण (पत्नी पुरन चंद्र सागर), निवासी नाथूपुर पाडली, लामाचौड़ को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

इस मामले में मुखानी थाने में मुकदमा नंबर 32/26 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कर लिया गया है। यह कार्रवाई 29 मार्च 2026 को शाम करीब 4:51 बजे हुई।

वारंटियों पर भी शिकंजा कसा इसी दौरान मुखानी पुलिस ने बीते दो दिनों में तीन फरार वारंटियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इनमें पृथ्वीराज थापा उर्फ पप्पू हड्डी (निवासी उत्सव निवास), मोहम्मद अशरफ अली (निवासी चौसला फतेहपुर) और बृजेश कुमार (निवासी चौपला चौराहा, मुखानी) शामिल हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button