उत्तराखंडताजा खबरें

आढ़त बाजार-तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना ने पकड़ी रफ्तार

देहरादून: देहरादून शहर के यातायात को सुगम बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विजन अब जमीन पर उतरता दिखाई दे रहा है। लंबे समय से प्रतीक्षित आढ़त बाजार से तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना में तेजी आ गई है। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

परियोजना के तहत प्रभावित होने वाली कुल 410 संपत्तियों में से अब तक 52 संपत्ति धारकों को लगभग 21 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। मुआवजा प्राप्त करने के बाद इन प्रभावितों ने अपनी संपत्तियों की रजिस्ट्री लोक निर्माण विभाग के नाम कर दी है। कई प्रभावितों ने स्वेच्छा से अपनी संपत्तियों के हिस्से हटाने का काम भी शुरू कर दिया है, जिससे सड़क चौड़ीकरण कार्य को गति मिल रही है।

एमडीडीए ने शेष संपत्तियों के दस्तावेजों का गहन परीक्षण तेजी से किया जा रहा है। जिनके दस्तावेज सही पाए गए हैं, उनकी प्राथमिकता के आधार पर रजिस्ट्री की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ऐसे 34 संपत्ति धारकों की रजिस्ट्री की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। प्राधिकरण का कहना है कि सभी पात्र प्रभावितों को शीघ्र मुआवजा प्रदान कर दिया जाएगा। साथ ही भूखंड आवंटन की प्रक्रिया भी समानांतर रूप से चल रही है, ताकि किसी भी प्रभावित को असुविधा न हो।नवीन आढ़त बाजार निर्माण अंतिम चरण में परियोजना के अंतर्गत बनाए जा रहे नए आढ़त बाजार का निर्माण तेजी से चल रहा है। यहां पार्किंग व्यवस्था लगभग 95 प्रतिशत पूरी हो चुकी है, जबकि अन्य विकास कार्य 80 प्रतिशत तक पूरे हो गए हैं। शेष कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। नया आढ़त बाजार व्यापारियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा और शहर के यातायात दबाव को भी कम करेगा।

पारदर्शिता पर जोर परियोजना की सबसे बड़ी खासियत प्रभावितों के हितों का पूरा ध्यान रखना है। मुआवजा वितरण और पुनर्वास की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है, जिससे प्रभावितों का प्रशासन पर भरोसा बढ़ा है। कई लोगों ने स्वेच्छा से संपत्तियां हटाने में सहयोग किया है।

जल्द पूरा होगा आढ़त बाजार निर्माण- बंशीधर तिवारी
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के तहत आढ़त बाजारदृतहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रभावितों को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मुआवजा प्रदान किया जा रहा है, जिससे लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। तिवारी ने कहा कि अब तक 52 संपत्ति धारकों को लगभग 21 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है और शेष प्रभावितों को भी शीघ्र मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नवीन आढ़त बाजार का निर्माण तेजी से किया जा रहा है और जल्द ही सभी सुविधाओं के साथ इसे व्यापारियों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि शेष संपत्तियों के दस्तावेजों का परीक्षण जारी है। सभी पात्र प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। नए बाजार में पार्किंग और अन्य कार्य अंतिम चरण में हैं और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

इस परियोजना के पूरा होने से देहरादून के यातायात में काफी सुधार आएगा, जाम की समस्या कम होगी और शहर को आधुनिक स्वरूप मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button