उत्तराखंड

भाजपा महानगर अध्यक्ष ने पार्टी के वरिष्ठ नेता ध्यानी का सम्मान किया

देहरादून: भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने प्रकाश सुमन ध्यानी से उनके आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की। सिद्धार्थ अग्रवाल ने वरिष्ठ भाजपा नेता ध्यानी को अंगवस्त्र ओढ़ाकर राजनीतिक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। भविष्य में होने वाले निकाय चुनाव के मद्देनजर युवा भाजपा नेता की प्रकाश सुमन ध्यानी से मुलाकात को अहम माना जा रहा है। भाजपा की राजनीति में ध्यानी को पूर्व सीएम बीसी खंडूडी, राजनाथ सिंह व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ मुरली मनोहर जोशी का निकट माना जाता है।

भाजपा नेता ध्यानी ने महानगर अध्यक्ष को भारतीय सभ्यता और संस्कृति के 8 हजार साल के पुराने विवरण पर स्वलिखित पुस्तक ‘सनातन प्रज्ञा प्रवाह’ भेंट की। उल्लेखनीय है कि भाजपा उत्तराखण्ड़ के वरिष्ठ नेता प्रकाश सुमन ध्यानी पूर्व सलाहकार, पर्यटन (मा. मुख्यमंत्री) वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व में धर्मपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। महानगर अध्यक्ष का निकाय चुनाव से ठीक पहले ध्यानी से मुलाकात के भाजपा की अंदरूनी राजनीति में विभिन्न कयास लगाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button