उत्तराखंडताजा खबरें

गर्मी से राहत के आसार, कल से बारिश का अलर्ट, कई जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार चल रही भीषण गर्मी से अब राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून ने राज्य के कई जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, 28 मई 2026 को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (60 किमी तक) चलने की संभावना है।

29 मई 2026 को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इन जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

30 और 31 मई के लिए पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी संबंधित जनपदों को सतर्क रहने और एहतियाती व्यवस्थाएं तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी बरतने और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड में रखने को कहा गया है।

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित जगह पर रहें और आकाशीय बिजली, तेज हवा तथा पेड़ों, बिजली खंभों व कमजोर इमारतों से दूरी बनाकर रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button