उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने यूकेडी के पूर्व अध्यक्ष बीडी रतूडी के निधन पर जताया शोक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व राज्यमंत्री और उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक बी.डी. रतूड़ी के निधन पर दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं पृथक राज्य के लिए समर्पित संघर्षशील वरिष्ठ अधिवक्ता रहे बीडी रतूड़ी का 27 सितंबर की शाम को निधन हो गया। वह काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

उनके निधन पर दल के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी दिवाकर भट्ट, पूरन सिंह कठैत त्रिवेंद्र सिंह पवार दिनेश भट्ट सुशील उनियाल भुवन जोशी इंद्र सिंह मनराल जिलाध्यक्ष राकेश चौहान आनंद सिंह असगोला, समेत उत्तराखंड क्रांति की सभी कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button