उत्तराखंडताजा खबरें

नो व्हीकल डे पर साइकिल से ऑफिस पहुंचे IAS बंशीधर तिवारी

  • सूचना महानिदेशक ने खुद से की नो व्हीकल डे की शुरुआ

देहरादून: सिर्फ आदेश देने और अपील करने से काम नहीं चलता, बल्कि खुद उसका पालन करके मिसाल बनना पड़ता है। उत्तराखंड के वरिष्ठ IAS अधिकारी बंशीधर तिवारी ने ठीक यही किया।

शनिवार को सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी सहस्त्रधारा रोड स्थित अपने आवास से रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय तक साइकिल चलाकर दफ्तर पहुंचे। यह नजारा देखकर कई लोग हैरान रह गए।

बंशीधर तिवारी उत्तराखंड शासन में अपर सचिव (मुख्यमंत्री), सूचना महानिदेशक और एमडीडीए उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऊर्जा बचत आह्वान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुरूप सूचना विभाग में हर शनिवार को ‘नो व्हीकल डे’ मनाने का फैसला लिया है।

इस मौके पर तिवारी ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी कार की जगह सार्वजनिक परिवहन, कार पूलिंग या साइकिल का उपयोग करें। उन्होंने स्वयं इस पहल की शुरुआत करके इसका व्यावहारिक उदाहरण पेश किया।

एमडीडीए में भी उनके नेतृत्व में ‘तेल बचाओ मुहिम’ चलाई जा रही है, जिसमें ईंधन की बचत, बिजली के सीमित उपयोग और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

देहरादून जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और वायु प्रदूषण को देखते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी का यह कदम न सिर्फ प्रशासनिक स्तर पर बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।

बंशीधर तिवारी का यह प्रयास साबित करता है कि बदलाव की शुरुआत हमेशा ऊपर से होती है। छोटे-छोटे कदम ही बड़े परिवर्तन की नींव तैयार करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button