उत्तराखंडताजा खबरेंविविध

बीकेटीसी में वीआईपी बिल घोटाले की जांच, तीन सप्ताह में रिपोर्ट आएगी

  • भाजपा नेता बिल भुगतान का सबूत दें- गोदियाल
  • विभागीय जांच समिति तीन सप्ताह में रिपोर्ट सौंपेगी

देहरादून/ऋषिकेश: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने केदारनाथ धाम में विशिष्ट अतिथियों के आवासीय एवं भोजन आदि के बिल मंदिर समिति के माध्यम से भुगतान किए जाने के आरोपों पर गंभीर संज्ञान लिया है। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के निर्देश पर इस मामले में चार सदस्यीय विभागीय जांच समिति गठित कर दी गई है।

समिति को तीन सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। इस समिति में वित्त नियंत्रक हेम कांडपाल, अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी, विधि अधिकारी एसएस बर्त्वाल और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजन नैथानी शामिल हैं। मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि मंदिरों के दान की राशि के किसी भी प्रकार के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पूरे मामले को सार्वजनिक किया जाएगा।

मामला तब सामने आया जब अधिवक्ता विकेश नेगी ने आरटीआई के माध्यम से भाजपा विधायक आशा नौटियाल, नेहा जोशी समेत अन्य वीआईपी नेताओं के बिल भुगतान का विवरण मांगा था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि बीकेटीसी में घपले चिंताजनक हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं से बिल भुगतान का सबूत पेश करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button