उत्तराखंड

Uttarakhand: यहां खाई में गिरी टाटा सूमो, 2 की मौके पर ही मौत, 8 लोग गंभीर

टिहरी: रविवार सुबह टिहरी में दर्दनाक हादसा हो गया।  जहां गजा – रानीचोरी सड़क मार्ग पर एक टाटा सुमो दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जो की गहरी खाई में गिरी है। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत होना बताया जा रहा है, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है की टाटा सूमो गजा से चांबा की ओर आ रही थी। वाहन में दस लोग सवार बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अचानक सूमो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक दो लोगों ने दम तोड़ दिया था। टीम रेस्क्यू कार्यों में जुटी हुई है। आठ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button