उत्तराखंड

Uttarakhand: घास लेने गई महिला पर बाघ ने किया हमला, पहली बार चूका तो दोबारा झपटा

कोटद्वार: लैंसडोन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज में जंगल में घास लेने गई महिला पर घात लगाए बैठे बाघ ने हमला कर दिया। इस दौरान महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। ग्राम पंचायत सकाली के सरूड़ा गांव निवासी पुष्पा देवी (42) पत्नी सुरेंद्र सिंह नेगी गांव की तीन अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास लेने जा रही थी। इस दौरान रेंज कार्यालय और अल्दावा गांव के बीच तलगांव के पास झाड़ी में छिपे बाघ ने उन पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान सबसे आगे चल चली कविता देवी नीचे झुक गई। जबकि उसके पीछे चल रही पुष्पा देवी पर बाघ झपट पड़ा। हमले के बाद पुष्पा देवी नीचे जमीन पर गिर गई। हमले में असफल रहने के बाद बाघ ने महिलाओं पर दोबारा हमले का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं ने शोर मचा दिया, जिससे पर बाघ वहां से भाग निकला। हमले में असफल रहने के बाद बाघ ने महिलाओं पर दोबारा हमले का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं ने शोर मचा दिया।

जिसके बाद बाघ वहां से भाग गया बाघ के हमले के बाद किसी तरह साथी महिलाएं पुष्पा देवी को लेकर गांव पहुंची। जिसके बाद पुष्पा देवी को अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर कर दिया है।

डॉ. मोना ने बताया कि हमले में पुष्पा देवी का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। साथ ही कमर के बांए हिस्से व टांग में बाघ के पंजों से गहरे जख्म हो गए है। रेंजर प्रमोद डोबरियाल ने बताया कि महिला पर हमले की सूचना मिली थी। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। साथ ही घटनास्थल का मौका मुआयना करने के लिए टीम भेजी जा रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से जंगल में अकेले आवाजाही न करने की अपील की है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button