उत्तराखंडताजा खबरेंदेश/दुनिया
देहरादून से विशाखापत्तनम के लिए पीआईबी का प्रेस टूर रवाना

देहरादून: प्रेस सूचना ब्यूरो उत्तराखंड के 11 सदस्यीय दल को लेकर आज सुबह देहरादून से विशाखापत्तनम के लिए रवाना हुआ। इसका उद्देश्य भारत की विकास योजनाओं का भ्रमण करवाना और विकास योजनाओं की जानकारी सीधे पत्रकारों के माध्यम से जन जन तक पहुंचाना है।
विशाखापत्तनम में पत्रकार केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण कार्यों जैसे औद्योगिक विकास, बंदरगाह परियोजनाओं, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक कल्याण योजनाओं का दौरा करेंगे। प्रेस टूर के अधिकारी संजीव सुंद्रियाल, सहायक निदेशक, पीआईबी देहरादून ने कहा कि यह प्रेस टूर उत्तराखंड के पत्रकारों को केंद्र सरकार की विकास परियोजनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे न केवल मीडिया को सरकारी उपलब्धियों की गहन जानकारी मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय मुद्दों को राष्ट्रीय पटल पर रखने में भी सहायता मिलेगी।




