उत्तराखंडताजा खबरें

देहरादून में बदमाश बेखौफ, जिम से बाहर निकल रहे गैंगेस्टर की गोली मारकर हत्या

देहरादून: राजधानी देहरादून में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।  24 घण्टे के अंदर दून में हत्या की दूसरी खौफनाक वारदात। देहरादून के सिटी सेंटर स्थित जिम के बाहर शुक्रवार सुबह हुई 45 वर्षीय विक्रम शर्मा की हत्या ने जांच को नए आयाम दे दिए हैं। शुरुआती तौर पर स्टोन क्रशर कारोबारी के रूप में पहचाने गए विक्रम के आपराधिक अतीत से जुड़े तथ्य सामने आने के बाद पुलिस अब इस वारदात को संगठित अपराध की पृष्ठभूमि में देख रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक विक्रम शर्मा के खिलाफ 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें 30 से ज्यादा हत्या के प्रकरण बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में उसके झारखंड के एक आपराधिक गिरोह से संबंध होने की आशंका व्यक्त की गई है।

मूल रूप से काशीपुर से जुड़े विक्रम बीते कुछ समय से देहरादून के रेसकोर्स इलाके में रह रहे थे। शुक्रवार सुबह वह करीब 9 बजे जिम पहुंचे। लगभग 10:30 बजे बाहर निकलते ही पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायर किए। गंभीर रूप से घायल विक्रम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हमलावर बाइक से फरार हो गए।

सूत्रों का कहना है कि विक्रम को खतरे की आशंका थी और वह हथियार लेकर आया था, लेकिन हमले की तीव्रता ऐसी थी कि उसे जवाब देने का अवसर नहीं मिला।

पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और शहरभर में नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश जारी है। अधिकारियों का मानना है कि वारदात आपसी गैंग प्रतिद्वंद्विता का परिणाम हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button