उत्तराखंडताजा खबरें

विधायक उमेश ‘काऊ’ समर्थकों का प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर हमला

  • शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल को लगे कई टांके
  • विद्यालय के नाम परिवर्तन को लेकर हुआ विवाद

देहरादून: ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में आज प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ विधायक समर्थको ने हमला कर दिया। हमले मे निदेशक घायल हो गए। घटना के बाद कर्मियों मे रोष जताया है।

आरोप है कि रायपुर के विधायक उमेश शर्मा और समर्थक अशासकीय विद्यालय के नाम परिवर्तन को लेकर निदेशक से मिलने के लिए गए थे। इस दौरान समर्थकों की निदेशक से तीखी नोक झोंक हो गयी। उत्तेजित समर्थकों ने कुर्सी और मेज निदेशक की तरफ फेंक दी। घटना मे निदेशक को सिर और चेहरे पर काफी चोट आई। कर्मचारी उन्हें अस्पताल लेकर गए हैं और उन्हें टांके लगे हैं।

विधायक समर्थको से बहस के दौरान निदेशक कहते रहे कि इस पर निर्णय शासन स्तर से ही होगा, लेकिन समर्थक आक्रामक हो गए। निदेशक का कहना है कि जब यह बात विधायक व समर्थकों को बताई गई। लेकिन वे दबाव बनाते रहे।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने विरोध जताया। जिसके बाद कमरे का दरवाजा खुलवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश के शिक्षक संगठनों में भारी रोष फैल गया. शिक्षकों का कहना है कि यदि एक वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी अपने ही कार्यालय में सुरक्षित नहीं है, तो आम शिक्षक और कर्मचारी किस भरोसे से काम करें। आक्रोशित शिक्षकों ने शिक्षा निदेशालय के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने निदेशालय के सामने मौजूद सड़क को जाम कर दिया, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। शिक्षक आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े है। मामले के तूल पकड़ने की स्थिति मे इसका असर बोर्ड की परीक्षाओं पर पड़ने के आसार है। हालांकि अभी कोई एफआईआर दर्ज नही की गयी हैं और दूसरे पक्ष की ओर से भी कोई स्पष्टीकरण नही आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button