उत्तराखंडताजा खबरें

आधुनिक मैटीरियल्स पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

देहरादून: ग्राफिक एरा में देश-विदेश के विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों ने कार्बन नैनोट्यूब, ग्राफीन आधारित मटेरियल्स और स्वच्छ ऊर्जा तकनीकों पर गहन मंथन किया।

आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में हाइब्रिड मैटेरियल्स विषय पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित करते हुए नेशनल फिजिकल लैबोरेट्री के वैज्ञानिक डा. भानुप्रताप सिंह ने कहा कि आज का युग तेजी से हो रहे तकनीकी विकास का युग है, जहां तकनीक केवल सुविधाएं प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज, उद्योग और अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 10 तकनीकी सत्रों में 60 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें नैनो टेक्नोलॉजी, स्मार्ट मटेरियल्स, ऊर्जा भंडारण प्रणालियां, हरित तकनीक,  औद्योगिक नवाचार और अनुसंधान में नई विधियों से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की गई। सम्मेलन में देश-विदेश से प्रतिभागी ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से जुड़े।

इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के डिपार्मेंट ऑफ फिजिक्स और नेशनल फिजिकल लैबोरेट्री ( सीएसआईआर) ने संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन में स्कॉटलैंड के यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्रैथक्लाइड के प्रो. डिनो जारोसिंस्की, आईआईटी रोपर के प्रो. गगन कुमार, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर क्लीन एनर्जी रिसर्च के निदेशक डा. बी. एस. नेगी, डिपार्टमेंट हेड डा. फतेह सिंह गिल के साथ अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button