उत्तराखंडताजा खबरें

फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस के जरिए अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए राज्य विशेष कार्य बल (STF) ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक फर्जी शस्त्र लाइसेंस भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अमित यादव पुत्र डालचंद यादव, निवासी फ्लैट नंबर-807, हनुमान रेजीडेंसी, शिमला बाईपास, देहरादून को थाना क्लेमनटाउन में दर्ज मुकदमे के आधार पर गिरफ्तार किया गया। STF को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी तत्व बाहरी राज्यों (खासकर पंजाब) से फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाकर फर्जी NOC के आधार पर उत्तराखंड की शस्त्र पंजिका में रजिस्टर्ड करा रहे थे और इन्हें असली लाइसेंस की तरह इस्तेमाल कर रहे थे।

जांच के दौरान STF टीम ने जिलाधिकारी कार्यालय देहरादून, मेरठ और पंजाब आदि राज्यों से पत्राचार कर जानकारी जुटाई। जांच में खुलासा हुआ कि शस्त्र लाइसेंस नंबर LN34041A7A1AA7/1499 अमृतसर (पंजाब) से कभी बना ही नहीं था, लेकिन इसे वर्ष 2017 में देहरादून की शस्त्र पंजिका में दर्ज कर लिया गया था। गहन जांच के बाद आरोपी अमित यादव को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बड़े स्तर पर बाहरी राज्यों से फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाकर उत्तराखंड के कई जिलों में दर्ज कराए जा रहे हैं। STF अब अन्य फर्जी लाइसेंस और संलिप्त व्यक्तियों की जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई करेगी। आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि STF की टीम बाहरी राज्यों से स्थानांतरित होकर उत्तराखंड आए सभी संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस धारकों पर पैनी नजर रखे हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button