उत्तराखंडताजा खबरें

ढाई घंटे में दिल्ली से देहरादून पहुंचे पुष्कर सिंह धामी, बदली सफर की तस्वीर

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली दौरे के बाद सड़क मार्ग से लौटते हुए दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि इस आधुनिक कॉरिडोर के जरिए उन्होंने दिल्ली से देहरादून का सफर महज करीब ढाई घंटे में पूरा किया, जो पहले की तुलना में काफी कम समय है।मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए केंद्र सरकार और विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश में तेजी से विकसित हो रहे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सड़क और परिवहन सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिसका सीधा लाभ उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर न केवल यात्रा समय को कम कर रहा है, बल्कि पर्यटन, निवेश और स्थानीय रोजगार के नए अवसर भी सृजित कर रहा है। इससे चारधाम यात्रा समेत राज्य के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच और अधिक सुगम होगी।

मुख्यमंत्री ने इसे “नए भारत की नई रफ्तार” बताते हुए कहा कि इस तरह की परियोजनाएं उत्तराखंड के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button