उत्तराखंडताजा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने बालिकाओं के साथ सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 134वें संस्करण को सुना।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के बाद छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक बेहद सशक्त माध्यम बन गया है। प्रधानमंत्री विभिन्न क्षेत्रों की प्रेरणादायक कहानियों को साझा कर जनहित के कार्यों के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नवाचार और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर प्रधानमंत्री के संदेश समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उत्तराखंड में भी कई लोग समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं और राज्य सरकार ऐसे व्यक्तियों को प्रोत्साहित कर रही है। इस बार के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने भीषण गर्मी में स्वास्थ्य संभालने, गर्मी से बचाव के उपायों और देशी-पारंपरिक पेय पदार्थों व भारतीय फलों के महत्व पर विशेष जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने छात्राओं को संदेश देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भागीदारी करें। जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव बड़े परिवर्तनों की नींव बनते हैं। निष्ठा और समर्पण से किए गए कार्य न सिर्फ व्यक्तिगत विकास करते हैं बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणा भी बनते हैं।

इस अवसर पर विधायक महंत दलीप सिंह रावत भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button