उत्तराखंडताजा खबरें

अल्मोड़ा में स्वदेशी तकनीक का कमाल, इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल की सफल ट्रायल उड़ान

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के निवासी रवि टम्टा ने अपने नवाचार और तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए स्वयं निर्मित सिंगल सीटेड इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल ‘हैपिडा स्काइनेक्स’ की सफल ट्रायल उड़ान भर ली है।

यह उपलब्धि हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में हुई। जिलाधिकारी अंशुल सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के की मौजूदगी में रवि टम्टा ने ‘हैपिडा स्काइनेक्स’ का सफल प्रदर्शन किया। परीक्षण के दौरान सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया गया और पूरी प्रक्रिया प्रशासन की निगरानी में संपन्न हुई।रवि टम्टा द्वारा विकसित यह पूर्णतः इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल तकनीक पर आधारित है। इसे भविष्य के व्यक्तिगत हवाई परिवहन के लिए महत्वपूर्ण नवाचार माना जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉल के माध्यम से रवि टम्टा से संवाद कर उनकी उपलब्धि की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह नवाचार प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलता है। उन्होंने रवि टम्टा को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय है। ऐसे नवाचार युवाओं को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रशासन की ओर से नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button