उत्तराखंडताजा खबरेंदेश/दुनिया

केदारनाथ में आस्था का महासैलाब, 3 लाख पार, एक दिन में 24 हजार श्रद्धालु पहुंचे धाम

रुद्रप्रयाग: श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा की गई पुख्ता व्यवस्थाओं के कारण भारी संख्या के बावजूद यात्रा पूरी तरह सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है।

कपाट खुलने के बाद से अब तक रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे 22 अप्रैल 2026 को कपाट खुलने के बाद से 03 मई 2026 शाम 5 बजे तक 3,08,085 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। आज एक दिन में ही 23,784 श्रद्धालुओं ने धाम पहुंचकर दर्शन किए। यह आंकड़ा यात्रा प्रबंधन की दक्षता और मजबूत व्यवस्थाओं को दर्शाता है।

प्रशासन की तैयारियां जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें 24 घंटे मुस्तैद हैं। यात्रा मार्ग के हर पड़ाव पर पेयजल, चिकित्सा सुविधा, स्वच्छता, ठहरने की व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाया गया है।

विषम भौगोलिक परिस्थितियों और मौसम को ध्यान में रखते हुए भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। SDRF, DDRF, NDRF समेत सभी राहत एजेंसियां हाई अलर्ट पर तैनात हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से यात्रा की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और प्रशासन के साथ सहयोग करें, जिससे यह पावन यात्रा सभी के लिए सुरक्षित और सुखद अनुभव बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button