उत्तराखंड

भाजपा में शामिल हुईं पूर्व मंत्री हरक की बहू अनुकृति गुसाईं, इन नेताओं ने भी थामा भाजपा का दामन

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुंसाई ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट प्रदेश कार्यालय में अनुकृति गुंसाई को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही कांग्रेस नेता रेनु गंगवार और सुरेश गंगवार भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

अनुकृति गुंसाई ने लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस का साथ छोड़ा था। बता दें कि अनुकृति पिछले विधानसभा चुनाव में लैंसडोन सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। उन्हें भाजपा के दिलीप रावत ने हराया था।  बता दें कि अनुकृति मिस इंडिया रह चुकी है और वो लंबे समय से पहाड़ की महिलाएं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता रेनु गंगवार व सुरेश गंगवार भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दोनों को भाजपा ज्वाइन करवाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button