उत्तराखंड

लंबी बीमारी के बाद बीजेपी विधायक शैलारानी रावत का निधन

देहरादून: लम्बे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहीं केदारनाथ से भाजपा विधायक शैलारानी का निधन हो गया। उनका दून के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। और कुछ दिन से वेंटिलेटर पर थीं।

शैला रानी 2012 में पहली बार विधायक चुनी गईं। वर्ष 2017 में चुनाव प्रचार के दौरान वह फिसलकर गिर गई थीं, जिससे उन्हें गंभीर चोट लग गई थी। इसके बाद वह गंभीर बीमारी की चपेट में आ गई थीं। वह लगभग तीन साल तक अस्तपाल में भर्ती रहीं। स्वस्थ्य होने पर 2022 में फिर से विधायक निर्वाचित हुईं।  अब उनके निधन के बाद यह सीट खाली हो गई है।

दो महीने पहले एक कार्यक्रम के दौरान फिसलने से उन्हें चोट लग गई। इस कारण उन्हें मैक्स अस्तपाल देहरादून में भर्ती कराया गया। बाद में मेंदाता अस्पताल में उनका उपचार किया गया। अब वह देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती थीं।

राज्यपाल गुरमीत सिंह, सीएम धामी व राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। सीएम धामी ने अपने शोक सन्देश में कहा कि केदारनाथ विधानसभा से लोकप्रिय विधायक श्रीमती शैला रानी रावत जी के निधन का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। उनका जाना पार्टी और क्षेत्रवासियों के लिये अपूरणीय क्षति है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को सदैव याद रखा जाएगा।

ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूँ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button