उत्तराखंडताजा खबरें

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड पहुंचे, कार्यकर्ताओं में उत्साह

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार शाम को तीन दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला उत्तराखंड दौरा है, जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है।

एयरपोर्ट से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और नारेबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक वेशभूषा में स्वागत गीत गाकर कार्यक्रम को यादगार बनाया। पूरे शहर को पार्टी झंडों और पोस्टरों से सजाया गया है।आज शाम को भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक आयोजित हो रही है। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ भी बैठक करेंगे।

दौरे का कार्यक्रम: नितिन नवीन 28 से 30 मई तक उत्तराखंड में रहेंगे। दूसरे दिन वे पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बी.सी. खंडूड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, सांसदों-विधायकों के साथ बैठक लेंगे और विभिन्न संगठनात्मक इकाइयों के साथ चर्चा करेंगे। अंतिम दिन वे टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button