उत्तराखंड

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्य सभा सांसद की शपथ ली

नई दिल्ली: उत्तराखंड की तीन राज्यसभा सीटों में से एक सीट पर निर्विरोध जीत हासिल करने के बाद महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली। उन्हें दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शपथ ग्रहण समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। आपको बता दे की उत्तराखंड की तीन राज्य सभा सीटों में से एक सीट पर अनिल बलूनी का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हुआ था।

जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे महेंद्र भट्ट को निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुना गया था लोकसभा चुनाव की व्यस्तता के चलते महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली हैं।

महेंद्र भट्ट का राजनीतिक परिचय: महेंद्र भट्ट की गिनती बीजेपी के बड़े नेताओं में होती है। महेंद्र भट्ट उत्तराखंड के चमोली जिले की बदरीनाथ विधानसभा सीट से 2017 से 2022 तक बीजेपी से विधायक भी रह चुके हैं। हालांकि 2022 के विधानसभा चुनाव में महेंद्र भट्ट को हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले एक बार महेंद्र भट्ट 2007 में नंदप्रयाग विधानसभा सीट से भी हार चुके हैं। हालांकि उससे पहले 2002 में महेंद्र भट्ट ने नंदप्रयाग विधानसभा सीट से ही अपनी जीत दर्ज कराई थी।

बता दें कि उत्तराखंड में राज्यसभा की तीन सीटें हैं। इसी साल फरवरी में उत्तराखंड के राज्यसभा सांसद रहे अनिल बलूनी का कार्यकाल खत्म हो गया था, जिसके बाद बीजेपी ने उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट को राज्यसभा भेजा है। वहीं अनिल बलूनी को लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तराखंड की गढ़वाल लोकसभा सीट से मैदान में उतारा। इसी सीट पर बीती 19 अप्रैल को मतदान हो चुका है। जिसका परिणाम चार जून को आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button