उत्तराखंडताजा खबरें

देहरादून में BJP का सदस्यता अभियान तेज, कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा मुख्यालय में शनिवार को एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और पूर्व पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में रुद्रपुर की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा समेत दर्जनों कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन मीना शर्मा, घनसाली विधानसभा सीट से वर्ष 2022 में कांग्रेस प्रत्याशी रहे दर्शन लाल आर्य, रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं 2017 की कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी राणा, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अनिल शर्मा, कांग्रेस सेवा दल रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष संजीव रस्तोगी शामिल हैं।

इसके अलावा राम प्रसाद, सुमित राई, दिनेश मौर्य, पूनम गुप्ता, मंजू जैन, श्वेता शर्मा, सुदर्शन शर्मा, रिंकू बिष्ट, अरविंद सक्सेना, देवेंद्र प्रसाद जोशी, देव राम रतूड़ी सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की विकासोन्मुख नीतियों से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं।

राजनीतिक गलियारों में इस बड़े दल-बदल को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button