उत्तराखंड

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक प्रह्लाद मेहरा का हृदय गति रुकने से निधन

देहरादून: उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक प्रहलाद मेहरा का निधन हो गया है। महज 53 साल की उम्र में हार्ट अटैक के चलते उनकी मौत होने से संगीत जगत में शोक की लहर है।

प्रह्लाद मेहरा ने कुमाऊनी संगीत को नई ऊंचाई पर पहुंचाने में अहम योगदान दिया था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बुधवार को उन्हें हार्ट अटैक आया था। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका निधन हो गया। प्रहलाद मेहरा कुमाऊं के एक प्रसिद्ध लोक गायक थे। मेहरा ने ऐजा म्यारा दानपुरा, जलेबी को डाब समेत कई गीत गाए हैं। वह कुमाऊं की संस्कृति को आगे बढ़ाने को लेकर कार्य कर रहे थे। कर रहे थे।

उनके असामयिक निधन से लोक संस्कृति एवं कला से जुड़े लोक कलाकार सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहार फ़ैल गयी है। उनके निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी समेत अन्य लोगों ने दुख प्रकट किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button