उत्तराखंडताजा खबरें

टिहरी झील महोत्सव- 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार

टिहरी: जनपद टिहरी गढ़वाल में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 6 मार्च से 9 मार्च 2026 तक टिहरी झील महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के अंतर्गत जनपद के विभिन्न स्थलों पर सांस्कृतिक, साहसिक एवं मनोरंजनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल द्वारा महोत्सव के सफल संचालन एवं पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिनांक 6 मार्च से 8 मार्च, 2026 तक पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों के आवागमन हेतु विशेष रूट चार्ट जारी किया गया है। निर्धारित रूट चार्ट के अंतर्गत विभिन्न मार्गों, वाहनों की उपलब्धता के केन्द्र बिंदु, बसों की संख्या, संबंधित संपर्क कार्मिकों एवं नोडल अधिकारियों के नाम व मोबाइल नंबर सहित विस्तृत सूची जारी की गई है।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में टिहरी लेक फेस्टिवल में प्रतिभाग करें। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए बसों की समुचित व्यवस्था की गई है तथा तीन दिवस हेतु विशेष रूट चार्ट प्रभावी रहेगा। जिलाधिकारी ने प्रदेश से बाहर निवास कर रहे जनपदवासियों से भी आह्वान किया है कि वे बड़ी संख्या में टिहरी पहुंचकर महोत्सव में सहभागिता करें और इस भव्य आयोजन का आनंद लें।

जारी रूट चार्ट के अनुसार नरेंद्रनगर, भिलंगना, थौलधार-चंबा, जौनपुर, जाखणीधार, कीर्तिनगर, प्रतापनगर विकासखंडों सहित जिला मुख्यालय से संबंधित मार्गों को शामिल किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button