उत्तराखंडताजा खबरें

श्री महंत इंद्रेश अस्पताल की वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. पल्लवी का सोफिया, बुल्गारिया में प्रेरक व्याख्यान

देहरादून: श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. पल्लवी कौल ने सोफिया, बुल्गारिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट सम्मेलन में आमंत्रित व्याख्यान दिया। उनका व्याख्यान सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में कार्यरत महिलाओं के रिटेंशन और प्रोफेशनल प्रोग्रेशन पर केंद्रित था, जिसे यूरोप के विभिन्न देशों से आए विशेषज्ञों ने अत्यंत सराहा और इस विषय पर सार्थक चर्चा हुई।

अपने विद्वत्तापूर्ण प्रस्तुतीकरण और आत्मविश्वासपूर्ण प्रतिनिधित्व के माध्यम से उन्होंने श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन सहित उत्तराखंड व देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया। यह हमारे संस्थान के लिए गर्व का विषय है कि हमारा नाम सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में प्रशिक्षण, मेंटरशिप और व्यावसायिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ा।

इस प्रकार की अंतरराष्ट्रीय सहभागिता हमारे संस्थान की बढ़ती हुई अकादमिक पहचान तथा वैश्विक स्तर पर योगदान देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज, माननीय चेयरमैन श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के आशीर्वाद से हमारे शैक्षणिक और नैदानिक प्रयास निरंतर सशक्त हो रहे हैं और वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहे हैं।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए डॉ. पल्लवी कौल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। उन्होंने संस्थान का प्रतिनिधित्व गरिमा और उत्कृष्टता के साथ किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button