उत्तराखंडताजा खबरें

ग्राफिक एरा में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

  • हाइब्रिड मैटेरियल्स है नई तकनीकों की नींव

देहरादून: ग्राफिक एरा में देश-विदेश के विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों ने हाइब्रिड मैटेरियल्स, उन्नत तकनीकों और उनके विभिन्न औद्योगिक और अनुप्रयोगों पर विस्तार से चर्चा की।

आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में हाइब्रिड मैटेरियल्स विषय पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हो गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्कॉटलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ़ स्ट्रैथक्लाइड के प्रो. डिनो जारोसिंस्की ने कहा कि आने वाले समय में हाइब्रिड मैटेरियल्स ही नई तकनीक की नींव बनेंगे और नवाचार को गति प्रदान करेंगे। यह मैटेरियल्स न केवल अधिक सक्षम और टिकाऊ होते हैं बल्कि विभिन्न परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता भी रखते हैं।

यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने कहा कि इन हाइब्रिड मैटेरियल्स में विश्व को बदलने की अपार संभावनाएं छिपी हुई है और उनके प्रयोगों का दायरा लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर उपकरण, स्वच्छ ऊर्जा के समाधान और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में उनके उपयोगों से सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं।

नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी के वैज्ञानिक डा. संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कल के मैटेरियल्स से भविष्य की तकनीक का निर्माण संभव नहीं है। आज की जटिल और उन्नत जरूरत को पूरा करने के लिए मल्टी कंपोनेंट मैटेरियल्स का विकास बेहद आवश्यक हो गया है।

तीन दिवसीय इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 10 तकनीकी सत्रों में ऑप्टिकल संरचनाओं की विशेषताएं, कार्बन नैनोट्यूब, प्लाज्मोनिक धातु, ग्राफीन आधारित उन्नत इलेक्ट्रोड, हाइड्रोजन ईंधन और मॉलिक्यूल इंटरफेस प्लेटफार्म जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में देश-विदेश से प्रतिभागी ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से जुड़ेंगे।

इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के डिपार्मेंट ऑफ फिजिक्स और नेशनल फिजिकल लैबोरेट्री (सीएसआईआर) ने संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन में जर्मनी के मैक्स प्लांक इंस्टीट्यूट के प्रो. पैट्रिक मुग़ली, मुंबई के टीआईएफआर के प्रो. श्रीगणेश प्रभु के साथ डिपार्टमेंट हेड डा. फतेह सिंह गिल, ग्राफिक एरा के बीआईएस के नोडल ऑफिसर डा. बृजेश प्रसाद अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button