उत्तराखंड

उत्तराखंड में फिर गरजे PM मोदी, ऋषिकेश में बलूनी,त्रिवेंद्र और रानी के लिये मांगे वोट, कांग्रेस पर प्रहार किये

  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कांग्रेस ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए
  • कांग्रेस के शाही परिवार ने प्रभु राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार किया – मोदी
  • कमजोर व अस्थिर सरकारों के समय भारत में आतंकवाद ने पैर पसारे
  • उत्तराखंड की शक्ति पीठों का जिक्र कर कांग्रेस को घेरा

ऋषिकेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऋषिकेश में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने पहाड़ी में अपने संबोधन की शुरुआत की।

नरेंद्र मोदी ने कहा- कल मैं भारत के दक्षिणी छोर पर, सागर तट पर बसे तमिलनाडु में था और वहां पर भी लोग कह रहे हैं- फिर एक बार मोदी सरकार। आज हिमालय की गोद में बाबा केदार और बद्री विशाल की चरणों में हूं और यहां भी वही गूंज है- फिर एक बार मोदी सरकार।आज देश में ऐसी सरकार है, जिसने  बीते 10 वर्ष में भारत को ​पहले की तुलना में कई गुना मजबूत कर दिया है।   जब-जब देश में कमजोर और अस्थिर सरकार रही है, तब-तब दुश्मनों ने फायदा उठाया और आतंकवाद ने पैर पसारे।

मोदी ने कहा- आज देश में मोदी की मजबूत सरकार है, इसलिए आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है। भारत का तिरंगा युद्ध क्षेत्र में भी सुरक्षा की गारंटी बन जाता है। 7 दशक बाद जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 निरस्त किया गया। तीन तलाक के खिलाफ काननू बना। महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा में 33% आरक्षण मिला।  सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10% आरक्षण मिला।

कांग्रेस के समय में तो जवानों के पास बुलेटप्रूफ जैकेट तक की कमी थी। दुश्मन की गोली से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं था।  ये भाजपा है, जिसने भारत में बनी बुलेटप्रूफ जैकेट अपने सैनिकों को दी, उनके जीवन की रक्षा की। आज आधुनिक रायफल से लेकर लड़ाकू विमान और विमानवाहक पोत तक देश में ही बन रहे हैं। कांग्रेस की कमजोर सरकार सीमाओं पर आधुनिक Infrastructure नहीं बना पाई। आज देखिए, सीमा पर आधुनिक सड़कें बन रही हैं, आधुनिक सुरंगें बन रही हैं।

जब कांग्रेस की सरकार थी, तब लोगों के हक का पैसा बिचौलिए खा जाते थे। अब लोगों के हक का पैसा सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित किया जा रहा है। ये लूट मोदी ने बंद की है, इसलिए मोदी पर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर है। कांग्रेस के नेताओं के लिए तो पहले दिल्ली का शाही परिवार और फिर अपना परिवार ही सब कुछ है लेकिन मोदी के लिए तो मेरा भारत ही मेरा परिवार है।

कांग्रेस विकास और विरासत दोनों की विरोधी है। कांग्रेस ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए, राम मंदिर का विरोध किया, जितने अड़ंगे डालने थे डाले।  इसके बाद भी राम मंदिर निर्माण वालों ने कांग्रेस के सभी गुनाहों को माफ ​कर दिया और उन्हें प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया। लेकिन कांग्रेस ने उसका भी बहिष्कार कर दिया। अब तो कांग्रेस ने प्रण लिया है, हिंदू धर्म में जो शक्ति है, उसका विनाश करेंगे।  उत्तराखंड की आस्था को तबाह करने की जो साजिशें चल रही हैं, उसमें कांग्रेस की ये बातें आग में घी का काम करेंगी। उत्तराखंड की संस्कृति की रक्षा करना, हम सभी का दायित्व है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button