उत्तराखंड

दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा को पुलिस टीम ने UP से किया गिरफ्तार

नैनीताल: महिला से दुष्कर्म और महिला की 12 साल की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष और भाजपा नेता मुकेश बोरा को गिरफ्तार किया गया है। बोरा को बुधवार को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस की पांच टीमें मुकेश बोरा की तलाश कर रही थी इस बीच पुलिस ने मुकेश बोरा को भगाने वाले लोगों को भी सह अभियुक्त के रूप में विवेचना में जोड़ा है, साथ ही उत्तर प्रदेश के रामपुर से पुलिस ने मुकेश बोरा को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि दुग्ध संघ में काम करने वाली महिला ने मुकेश बोरा पर दुष्कर्म और उसीक बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। महिला की तहरीर पर मुकेश बोरा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होते ही बोरा फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी थी। बोरा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। बोरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें यूपी, राजस्थान, पंजाब औऱ दिल्ली में डेरा डाले थी।

बोरा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। लालकुआं निवासी विधवा महिला ने 1 सितंबर को लालकुआं पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मुकेश बोरा ने उसको पक्की नौकरी दिलाने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया। मुकेश बोरा ने महिला को काठगोदाम स्थित एक होटल में बुलाया था। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने धारा 164 के तहत महिला के बयान दर्ज कराए थे। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि मुकेश बोरा की उसकी 12 साल की बेटी पर बुरी नजर थी। जिसके बाद नाबालिग के भी 164 के बयान दर्ज किए गए। जब नाबालिग ने मां के लगाए आरोपों को दोहराया तो मुकेश पर पॉक्सो भी लगा दी गई। और कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button