उत्तराखंड

उत्तराखंड में ‘रजतोत्सव’ के रूप में मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस

देहरादून: उत्तराखंड राज्य इस साल नौ नवंबर को अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जिसे धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में छह नवंबर से 12 नवंबर तक ‘देवभूमि रजतोत्सव: उत्तराखंड रजतगाथा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की रूपरेखा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में एक बैठक में तय की गई।

रजतोत्सव के तहत छह नवंबर को दिल्ली में उत्तराखंड भवन का उद्घाटन होगा, जबकि सात नवंबर को देहरादून में उत्तराखंड प्रवासी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के विशेष कार्यक्रमों के साथ उत्सव का मुख्य आकर्षण होगा, जो 12 नवंबर तक जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिया है कि इस उत्सव में प्रदेश के नागरिकों, प्रवासियों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, कारीगरों, पर्यावरणविदों और राज्य आंदोलनकारियों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास में सभी की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है, और इसके लिए सभी के विचारों को सम्मान दिया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button