उत्तराखंडताजा खबरें

LPG कालाबाजारी पर सख्त नजर, QRT ने तेज की कार्रवाई; 13 शिकायतों पर तत्काल संज्ञान

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए गठित क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) सतत प्रवर्तन कार्यवाही कर रही है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों — 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 — पर अब तक कुल 13 शिकायतें एलपीजी आपूर्ति से संबंधित दर्ज की गई हैं। सभी शिकायतों पर कंट्रोल रूम के माध्यम से तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अनुसार, आज जिले में 13,466 अतिरिक्त घरेलू उपभोक्ताओं और 639 व्यवसायिक उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति की गई है।

वर्तमान में जिले में घरेलू एलपीजी के 28,248 और व्यावसायिक एलपीजी के 4,356 सिलेंडर स्टॉक उपलब्ध हैं। प्रशासन लगातार घरेलू एवं व्यावसायिक दोनों प्रकार के सिलेंडरों का लोड बढ़ाने का कार्य कर रहा है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि एलपीजी की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने दी जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button