उत्तराखंडताजा खबरें

पशुचिकित्साधिकारियों के लिए अल्ट्रासोनोग्राफी व रेडियोलॉजी प्रशिक्षण शुरू

  • सतत कौशल विकास कार्यक्रम के तहत आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण

देहरादून: उत्तराखण्ड राज्य पशुचिकित्सा परिषद द्वारा पशुपालन विभाग में कार्यरत 20 पशुचिकित्साधिकारियों के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम “Hands on Training in Ultrasonography & Radiology in Animals” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. कैलाश उनियाल, अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य पशुचिकित्सा परिषद, डॉ. उदय शंकर, निदेशक, पशुपालन विभाग तथा डॉ. नारायण सिंह नेगी, संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।

प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. अभिषेक चन्द्र सक्सेना, सहायक प्रोफेसर, भा.कृ.अनु.प. भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली द्वारा पशुओं में अल्ट्रासोनोग्राफी एवं रेडियोलॉजी से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर डॉ. प्रलयंकर नाथ, रजिस्ट्रार, उत्तराखण्ड राज्य पशुचिकित्सा परिषद ने बताया कि परिषद के “सतत कौशल विकास कार्यक्रम” के अंतर्गत पशुचिकित्सकों के कौशल उन्नयन के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button