उत्तराखंडताजा खबरें

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में तबादले, कई अधिकारियों को नई तैनाती

देहरादून: उत्तराखंड शासन के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण तबादले किए गए हैं। विभाग ने सहायक निदेशक, सूचना अधिकारी और जिला सूचना अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है।

जारी कार्यालय आदेश के अनुसार सहायक निदेशक बद्री चंद को जिला सूचना कार्यालय देहरादून से सूचना निदेशालय (मुख्यालय) देहरादून में तैनात किया गया है। जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की को चंपावत से चमोली स्थानांतरित किया गया है, जबकि अनूज कुमार को चमोली से चंपावत भेजा गया है।इसके अलावा सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी को सूचना निदेशालय (मुख्यालय) देहरादून से जिला सूचना कार्यालय देहरादून में तैनाती दी गई है।

विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपनी नई तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना निदेशालय को उपलब्ध कराएं। कार्यभार ग्रहण करने से पहले किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। स्थानांतरण पर संबंधित कर्मियों को नियमानुसार यात्रा भत्ता भी देय होगा।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

ये तबादले सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button