उत्तराखंडताजा खबरें

महिला की हत्या का खुलासा, दो गिरफ्तार

रूद्रप्रयाग: बीते दिनों रूद्रप्रयाग के एक होटल मे हुई महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारों में एक महिला के साथ लिव इन में रहने वाला पार्टनर है जबकि दूसरा दोस्त बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बीती 7 मार्च की शाम गैलेक्सी होटल प्रबन्धन व संचालक द्वारा कोतवाली रुद्रप्रयाग पर आकर अवगत कराया गया था कि उनके होटल में रुकी एक महिला जो कि बेहोशी की हालत में है, पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर उक्त महिला जो कि बेहोशी की हालत में थी, को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भिजवाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस ने मामले में हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी।

जांच के दौरान प्रारम्भिक तौर पर जानकारी सामने आयी थी कि उक्त महिला अपने पति और उसके दोस्त के साथ इस होटल में 6 मार्च रात को रूके थे। 7 मार्च की सुबह दोनो व्यक्ति यह बताकर निकले थे कि वे थोड़ी देर में आ रहे हैं। परन्तु देर सांयकाल तक उनके वापस न आने पर होटल संचालक को शक होने पर उनके द्वारा पुलिस को सूचित किया गया था। इस सम्बन्ध में प्रथम दृष्टया जानकारी हुई थी कि इस महिला व इसके साथ आये व्यक्ति हरियाणा के निवासी हैं तथा इस सम्बन्ध में पुलिस के स्तर से महिला के परिजनों से सम्पर्क स्थापित कर लिया गया था तथा इस महिला को छोड़कर भागे व्यक्तियों की तलाश हेतु पुलिस टीमें रवाना कर दी गई थीं। 8 मार्च को महिला के परिजनों का रुद्रप्रयाग आने पर उनके द्वारा जिला चिकित्सालय में मृतका की शिनाख्त काजल के रूप में की गयी। परिजनों की उपस्थिति में पुलिस के स्तर से पंचायतनामा व डॉक्टरों के पैनल से मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं दूसरी ओर आरोपियों की तलाश में लगी पुलिस टीम द्वारा दोनो को पटियाला रोड़, थाना चीका से गिरफ्तार कर रुद्रप्रयाग लाया गया।

आरोपी अरुण कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले 4 साल से काजल के साथ लिव—इन पार्टनर के रूप में रह रहा था जिसकी जानकारी दोनों के परिवारों को पूर्व से ही थी। 4 मार्च को वह काजल और अपने दोस्त अक्षय के साथ घूमने के लिए निकला। अम्बाला और हरिद्वार होते हुए वे 6 मार्च को रुद्रप्रयाग पहुंचे और गैलेक्सी होटल में कमरा लेकर ठहरे। अगली सुबह (7 मार्च) काजल और अरुण के बीच झगड़ा और गाली—गलौज हुई। हाथापाई के दौरान अरुण ने काजल के हाथ—पैर पकड़े, जबकि अक्षय ने पहले गला दबाया और फिर काजल की ही चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपी कमरे को ताला लगाकर भाग गए। यह सम्पूर्ण घटनाक्रम मृतका और आरोपी अरूण कुमार के मध्य हुए आपसी विवाद के कारण हुआ है। वहीं जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनोे हत्यारोपी पहले भी चेन लूट में जेल जा चुके है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button