उत्तराखंडताजा खबरें

STF ने हथियारों के साथ दो तस्कर किए गिरफ्तार

  • शाहजहांपुर से लाई गई थीं बंदूकें
  • फर्जी लाइसेंस से बेचने की थी साजिश

उधम सिंह नगर: उत्तराखंडब एसटीएफ ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जसपुर क्षेत्र से दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 पंप एक्शन गन, 2 पिस्टल (.32 बोर), 10 जिंदा कारतूस और एक कार बरामद की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शमशेर सिंह (निवासी हजीरा, जसपुर) और सिमरनजीत (निवासी अंजनिया फार्म, पुलभट्टा) शामिल हैं। सिमरनजीत थाना पुलभट्टा का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी हथियार उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से लाए थे और जसपुर में बेचने की तैयारी में थे। साथ ही फर्जी लाइसेंस के जरिए हथियारों को वैध दिखाने की योजना भी सामने आई है।
पिछले दो सप्ताह में एसटीएफ की यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। महज 10 दिनों में टीम 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर 6 तमंचे, 2 पंप एक्शन गन, 2 पिस्टल और 31 कारतूस बरामद कर चुकी है।
मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button