उत्तराखंडताजा खबरें

हेमवती नंदन बहुगुणा को श्रद्धांजलि, सीएम  बोले-उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा का जनसेवा के प्रति समर्पण और दूरदर्शी नेतृत्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि बहुगुणा ने अपने राजनीतिक जीवन में जनता के हितों को सर्वोपरि रखा और देश-प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, खजान दास, सौरभ बहुगुणा और विधायक दुर्गेश्वर लाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button