अन्य ख़बरेंउत्तराखंडराज्य

पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार, शुभेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव आया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में पहली बार अपनी सरकार बनाने का सफल प्रयास पूरा कर लिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वे राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री बने हैं।शपथ ग्रहण समारोह भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। शुभेंदु अधिकारी ने बांग्ला भाषा में मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों ने भी विभिन्न पदों की शपथ ग्रहण की।समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी समारोह में पहुंचे और नई सरकार को बधाई दी। धामी ने कहा, “यह जनविश्वास और विकास की राजनीति की बड़ी जीत है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button