उत्तराखंडताजा खबरें

कैंसर पीड़ित विधवा को नई जिंदगी: डीएम बंसल के नेतृत्व में देहरादून प्रशासन की मानवीय पहल

  • कैंसर पीड़ित विधवा को आर्थिक सहायता, बच्चों की शिक्षा दोबारा शुरू, इलाज, ऋण राहत और जरूरतमंद परिवारों को लगातार सहारा दे रहा देहरादून जिला प्रशासन

देहरादून: मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन देहरादून जरूरतमंद और असहाय परिवारों के लिए लगातार संवेदनशील पहल कर रहा है। प्रशासन उपचार, शिक्षा, रोजगार, ऋण राहत और आर्थिक सहायता जैसे मामलों में सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचा चुका है।
इसी क्रम में डोईवाला निवासी कैंसर पीड़ित विधवा महिला सुनीता कलवार को जिला प्रशासन ने बड़ी राहत प्रदान की है। सुनीता ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी आर्थिक और पारिवारिक परेशानियां रखते हुए बताया कि कैंसर के इलाज और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाना उनके लिए बेहद मुश्किल हो गया है। उन्होंने बच्चों की फीस माफी और आर्थिक सहायता की मांग की थी।मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने तत्काल सहायता के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने रायफल क्लब फंड से सुनीता कलवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। साथ ही उनके बेटे का स्कूल में दाखिला कराया गया, जबकि बेटी की बाधित पढ़ाई को ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा’ के तहत दोबारा शुरू कराया गया।
बताया गया कि सुनीता कलवार का 11 जुलाई 2024 को जौलीग्रांट स्थित अस्पताल में कैंसर का ऑपरेशन हुआ था और वर्तमान में उनका इलाज जारी है। जिला प्रशासन लगातार उनके उपचार और परिवार की मदद के लिए समन्वित प्रयास कर रहा है।
जिला प्रशासन ने बताया कि पिछले वर्षों में भी कई जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता, बैंक ऋण राहत, चिकित्सा सहयोग और बिजली-पानी के बकाया मामलों में राहत दी गई है। वहीं ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा’ के जरिए सैकड़ों जरूरतमंद बालिकाओं की शिक्षा को फिर से मुख्यधारा से जोड़ा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button