उत्तराखंडताजा खबरेंराज्य

अब नलों तक पहुंचेगा पर्याप्त पानी, द्रोण वाटिका में शुरू हुआ पाइपलाइन निर्माण

देहरादून: सहस्त्रधारा रोड स्थित द्रोण वाटिका कॉलोनी, वार्ड-59 में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। रविवार को कॉलोनी में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ स्थानीय विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ प्रधान’ एवं क्षेत्रीय पार्षद संजीव बंसल की उपस्थिति में विधि-विधानपूर्वक नारियल फोड़कर किया गया।

कार्यक्रम में विधायक श्री शर्मा ने कहा कि देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने के संकल्प में हर कॉलोनी को मूलभूत सुविधाएं मिलना जरूरी है। द्रोण वाटिका की पेयजल समस्या को उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताया और शीघ्र कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। पार्षद संजीव बंसल ने कहा कि यह कॉलोनीवासियों की एकजुटता का परिणाम है। “जल है तो कल है” के मूलमंत्र के साथ यह कार्य शुरू हुआ है, जिससे सैकड़ों परिवारों को लाभ मिलेगा।शुभारंभ समारोह में डीवीआरएस कॉलोनी के अध्यक्ष राजदेव सिंह यादव, सचिव आरके शर्मा, सहसचिव आनंद सिंह नेगी, संरक्षक प्रेम सिंह चौहान, चंदन कुमार झा सहित कॉलोनी के सैकड़ों महिला-पुरुष, बुजुर्ग एवं युवा साथी उपस्थित रहे। सभी ने इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनकर एक-दूसरे को बधाई दी।

कॉलोनीवासियों ने विधायक उमेश शर्मा एवं पार्षद संजीव बंसल का फूल-माला पहनाकर आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना था कि वर्षों की मांग अब पूरी होने जा रही है, इससे गर्मियों में होने वाली पानी की किल्लत से निजात मिलेगी।

कार्यक्रम का संचालन संरक्षक चंदन कुमार झा द्वारा किया गया। अंत में सभी ने जल संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीके श्रीवास्तव ,राजेश रंजन, अनिल दत्त शर्मा ,कृष्णा तोमर, हेमंत पोखरियाल, पुष्कर सिंह रावत,प्रशांत कुमार विश्वास, जबर सिंह राणा, मृत्युंजय विश्वास, बलराज कृष्ण दीक्षित, राजेश रंजन, मुकेश चंद्र वर्मा, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा,सहित सैकड़ों कॉलोनी निवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button