उत्तराखंडताजा खबरें

 10 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

  • 2.38 लाख श्रद्धालु अब तक कर चुके हैं दर्शन

चमोली: सिखों के प्रसिद्ध धाम हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए 10 अक्टूबर को बंद कर दिए जाएंगे। इसकी घोषणा गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने की।

इस वर्ष हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को ग्रीष्मकाल के लिए विधि-विधान के साथ खोले गए थे। कपाट खुलने के बाद से अब तक 2 लाख 38 हजार से अधिक श्रद्धालु पवित्र धाम के दर्शन कर चुके हैं। इस वर्ष भारी संख्या में सिख श्रद्धालु हेमकुंड साहिब की यात्रा पर पहुंचे हैं और अभी भी लगातार यात्रियों का आगमन जारी है। ट्रस्ट के अनुसार श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button