उत्तराखंडताजा खबरें
फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन

- तीन राज्यों में संगठन का अनुभव रखने वाले शर्मा को मिली प्रदेश की जिम्मेदारी
देहरादून: भाजपा ने उत्तराखंड में प्रदेश महामंत्री संगठन के पद पर फणीन्द्रनाथ शर्मा की नियुक्ति की है। पूर्व महामंत्री संगठन अजय कुमार को राजस्थान का दायित्व सौंपे जाने के बाद यह पद रिक्त चल रहा था।
फणीन्द्रनाथ शर्मा इससे पहले हरियाणा, असम और त्रिपुरा में संगठन महामंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। संगठनात्मक स्तर पर उनके अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी है।
भाजपा की ओर से जारी सूची में देश के कई राज्यों में संगठनात्मक स्तर पर नई नियुक्तियां की गई हैं। इससे एक दिन पहले जारी सूची में राम माधव को उत्तराखंड का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया था। वहीं, पूर्व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम को नई सूची में कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है।




