
देहरादून: अहमदाबाद में एयर इंडिया का B787 प्लेन क्रैश हो गया है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, लेकिन टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 लोग संवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे। इस दुखद समाचार पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इसे ह्रदय विदारक व अकल्पनीय बताया है।
उन्होंने कहा की इस भीषण हादसे में अनेक निर्दोष लोगों की असमय मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है। यह घटना न केवल अहमदाबाद, बल्कि सम्पूर्ण देश के लिए एक गहन शोक की घड़ी है। उन्होंने कहा की इस दुःख की घड़ी में सभी पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती हूँ तथा ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति दें। इस दुखद घड़ी में, हमारी संवेदनाएं इस दुर्घटना में प्रभावित सभी लोगों व उनके परिवारों के साथ हैं।