उत्तराखंडताजा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किया बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म का प्रोमो-पोस्टर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म केवल एक सिनेमाई प्रस्तुति नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और मानवता के उच्च आदर्शों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज का दिव्य जीवन आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उनकी शिक्षाएं सरलता, करुणा, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश देती हैं, जो वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विषयों पर आधारित प्रयास भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण और प्रसार में अहम भूमिका निभाते हैं।
सीएम धामी ने विश्वास जताया कि यह फिल्म समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक जड़ों से जोड़ने में सहायक साबित होगी।
उन्होंने फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों, निर्देशक और निर्माता दल को इस आध्यात्मिक पहल के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान योगगुरु स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती, फिल्म निर्देशक शरद सिंह ठाकुर समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button