उत्तराखंड

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में किया जनसंपर्क

देहरादून: आगामी लोकसभा चुनाव में गढ़वाल क्षेत्र से लोकसभा चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने सोमवार को केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं व हर एक आम जनमानस के साथ रोड़ शो किया।

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मात्र 18 दिनों का समय बचा हुआ है। वहीं एक तरफ गढ़वाल लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने सोमवार को केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया। वहीं भ्रमण के दौरान सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका केदारनाथ विधानसभा में फ़ूल मालाओं व ढोल दमाऊ के साथ धूमधाम से केदार घाटी में स्वागत किया।

गढ़वाल क्षेत्र के लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के जनसंपर्क कार्यक्रम की पूरी जानकारी देते हुए भ्रमण से पहले गढ़वाल लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने सोमवार को सुबह कालीमठ मन्दिर में पूजा अर्चना की। माता काली का आशीर्वाद प्राप्त किया जिसमें उनके साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

कांग्रेस कार्यालय अगस्त्यमुनि के मुख्य बाजार से विजयनगर झूला पुल तक जन सम्पर्क और बाईक रैली निकाली गई, उसके बाद बेडुबगड़ होकर चन्द्रापुरी से भीरी से जन सम्पर्क करते करते गिंवाडी़ गांव से बरम्वाडी़ फेगु लंमगोंण्डी, ल्वारा होते हुए गुप्तकाशी तक हर एक आम जनमानस व कार्यकर्ताओं से जन सम्पर्क ओर बाईक रैली रोड़ सौ किया। अंत में गुप्तकाशी मुख्य बाजार होते हुए ब्लॉक ऊखीमठ के मुख्य बाजार में हर एक आम जनमानस व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर बाईक रैली व रोड़ सौ किया गया।

रोड़ शो करने के बाद गढ़वाल लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल व समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा केदारनाथ की पंच गद्दी स्थल भगवान ओंकारेश्वर मंदिर में पहुंच कर पूजा अर्चना की और बाबा ओंकारेश्वर से भी आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक मनोज रावत, जिला अध्यक्ष कुंवर सजवान, ब्लॉक अध्यक्ष अवतार सिंह नेगी, कांग्रेस जिला युवा अध्यक्ष करमबीर कुंवर, कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रदीप धर्मवाण, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवान, लक्ष्मन रावत, नरेंद्र बिष्ट, आनंद सिंह रावत, रणनीति सिंह रावत, प्रदीप उखियाल, डाक्टर कैलाश पुष्पवान, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पुरोहित, केशव आर्य, जिला पंचायत सदस्य गुप्तकाशी गणेश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा, प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, नवदीप सिंह नेगी, प्रकाश गुसाईं, कुब्जा धर्मवाण, शिव सिंह नेगी, समैत पुलिस प्रशासन व हर एक आम जनमानस सैकड़ों कार्यकर्ताओं मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button