उत्तराखंडताजा खबरेंराज्य

 डॉ. बी.पी. भट्ट ने संभाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति की कमान

  • अनुसंधान और नवाचार को नई दिशा देंगे डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट
  • 18 राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित वैज्ञानिक डॉ. भट्ट बने विश्वविद्यालय के कुलपति

देहरादून: राज्यपाल सचिवालय के आदेश के अनुपालन में डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट ने सोमवार को वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय (यूकेएफयू) के नियमित कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया।

डॉ. भट्ट इससे पूर्व भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, देहरादून में निदेशक के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा उन्होंने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) से संबद्ध विभिन्न संस्थानों में सहायक महानिदेशक (अंतरराष्ट्रीय संबंध), विशेष कार्याधिकारी, सचिव (DARE), महानिदेशक, निदेशक तथा संयुक्त निदेशक सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।

डॉ. भट्ट को अनुसंधान, शिक्षण और प्रसार कार्यों का 34 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उनके योगदान को देखते हुए विभिन्न राष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा उन्हें 18 राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय में शैक्षणिक, अनुसंधान एवं नवाचार गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button