खेल

IND vs ENG 3rd Test: भारत की टेस्ट में सबसे बड़ी जीत,यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, तोड़े कई रिकॉर्ड्स

भारत ने राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड को रिकॉर्ड 434 रनों से हराया है। बता दें कि तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर सिमटी। भारत ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 430 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य मिला था। जवाब में इंग्लिश पारी 122 रन पर सिमट गई। सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है।

बता दें कि भारत ने अपनी दूसरी पारी 4 विकेट पर 430 रन बनाकर घोषित कर दी, भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने धमाका किया और 214 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा सरफराज खान ने 68 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, शुभमन गिल 91 रन बनाकर रन आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से जो रूट, टॉम हार्टले और रेहान अहमद को एक-एक विकेट मिला। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 122 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड की और से सबसे अधिक रन 10 रन के खिलाड़ी मार्क हुड ने मारे मार्कवुड ने 33 रनों की पारी खेली। भारत की और से रविंद्र जडेजा ने पांच विकेट लिए। कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए। अश्विन और बुमराह को एक-एक विकेट मिला। बता दें कि भारत की यह अब तक की रिकॉर्ड जीत है।

भारत की पांच बड़ी जीत-
434 बनाम इंग्लैंड राजकोट 2024
372 बनाम न्यूजीलैंड मुंबई डब्ल्यूएस 2021
337 बनाम एसए दिल्ली 2015
321 बनाम न्यूजीलैंड इंदौर 2016
320 बनाम ऑस्ट्रेलिया मोहाली 2008

यशस्वी जायसवाल ने अपने नाम किये बड़े बड़े रिकॉर्ड-
यशस्वी लगातार दो टेस्ट में दोहरे शतक लगाने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में विनोद कांबली और विराट कोहली की बराबरी की। यशस्वी ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में 209 रन बनाए थे। अब राजकोट में नाबाद 214 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने अपनी पारी में 12 छक्के लगाए। वह टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने वसीम अकरम के 28 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button