उत्तराखंडराज्य

बुरांसी गांव में भूस्खलन से भारी तबाही, 2 महिलाओं की मौत

  • सैजी गांव में भी कई घरों को भारी क्षति पहुंची है
  • आपदा- पौड़ी-पाबो-पैठाणी सडक मार्ग बाधित

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी तहसील के बुरांसी गांव में दो महिलाओं की भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई। बुरांसी गांव में कई जगह भूस्खलन के कारण भारी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि गांव में कई गौशाला भी भूस्खलन की चपेट में आ गई।

हादसे में बिमला देवी, पत्नी स्व. बलवंत सिंह भंडारी, आशा देवी, पत्नी स्व. प्रेम सिंह नेगी मलबे में दबने से मौत हो गई । तो वहीं अमर सिंह, पुत्र नारायण सिंह नेगी के आवासीय भवन व गौशाला के भी दबने की सूचना है, जिसमें कई मवेशियों की मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है कि आशीष खंकरियाल पुत्र स्व. राम प्रसाद खंकरियाल का भवन भी भूस्खलन की चपेट में आ गया है।

पौड़ी जिले के पाबौ के कलगाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाढ़ से टूटा पुल

उपजिलाधिकारी थलीसैंण ने बताया कि ग्राम कोटा में गौशाला के समीप भूस्खलन होने पर रामेश्वरी देवी, पत्नी बालम सिंह, उम्र 65 वर्ष की मलबे में दब जाने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गयी।

 

जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि पाबौ के कलगाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर टूटे पुल के लिए बैली ब्रिज मंगवाया जा रहा है, साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री दी जा रही है।

NH – 309 अन्तर्गत पौड़ी-पाबों-पैठाणी मार्ग पर कलगढ़ी के पास भारी वर्षा के कारण पौड़ी-रामनगर मुख्य मार्ग पर पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे मुख्य सड़क मार्ग पूर्णतः अवरुद्ध हो गया है।
पुलिस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें एवं यात्रा से पूर्व स्थानीय प्रशासन या पुलिस से मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button