अन्य ख़बरें

उत्तराखंड भाजपा में बड़ा बदलाव, राम माधव बने प्रदेश प्रभारी

  • अरविंद व बांसुरी को सह प्रभारी की जिम्मेदारी

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए वरिष्ठ नेता राम माधव को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा की ओर से बुधवार, 23 सितंबर 2026 को जारी नई सूची में यह नियुक्ति की गई। राम माधव को उत्तराखंड के साथ तमिलनाडु का भी प्रभारी बनाया गया है।

राम माधव के साथ अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को उत्तराखंड का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले दुष्यंत कुमार गौतम प्रदेश प्रभारी और रेखा वर्मा सह-प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

भाजपा ने यह संगठनात्मक फेरबदल ऐसे समय किया है, जब उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पार्टी ने देश के सभी 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियां की हैं।

राम माधव भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। नई जिम्मेदारी के तहत अब उत्तराखंड में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़ी तैयारियों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

Related Articles

Back to top button