देश/दुनिया

नितिन गडकरी महाराष्ट्र में चुनावी रैली में बेहोश हुए, मंच पर खड़े नेताओं ने संभाला

मुंबई: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के यवतमाल में चुनावी रैली के दौरान बेहोश हो गए। शुगर लेवल गिरने से उनकी तबीयत खराब हुई। भाषण के दौरान गडकरी को चक्कर आया मंच पर गिर गए। अब उनकी तबीतय स्थिर बताई जा रही है। दरअसल, यवतमाल में एनडीए के उम्मीदवार राजश्री पाटिल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने नितिन गडकरी पहुंचे थे।

प्रचार के दौरान ही उनकी तबीतय खराब हो गई। वो भाषण दे रहे थे तभी उन्हें चक्कर आ गया और वो मंच पर गिर गए। मंच पर अफरातफरी का माहौल बन गया। वहां मौजूद लोगों ने केंद्रीय मंत्री को संभाला। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि मंच पर मौजूद लोग और उनके सुरक्षाकर्मी नितिन गडकरी को उठा रहे हैं। नितिन गडकरी को कुछ मिनट मंच के पीछे ले जाया गया।

कुछ मिनट के विश्राम के बाद गडकरी ने पुसद की सभा को फिर संबोधित करना शुरू किया। गौरतलब है कि नितिन गडकरी विदर्भ में एनडीए प्रत्याशियों के लिए आज तीन अलग-अलग सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। पुसद की सभा बुधवार के दिन की उनकी दूसरी सभा थी।

बुधवार को पुसद में शिवाजी ग्राउंड में महायुति की उम्मीदवार राजश्री पाटिल के पक्ष में सभा का आयोजन किया गया था। बता दें कि तेज गर्मी की वजह से इस समय विदर्भ में हर जगह तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच है। नागपुर में नितिन गडकरी के कार्यालय के मुताबिक केंद्रीय मंत्री अब पूरी तरह से ठीक हैं। वो अपनी तीसरी पूर्व निर्धारित सभा को भी संबोधित करेंगे। सुबह चिखली और दोपहर को पुसद की सभा के बाद नितिन गडकरी की तीसरी सभा वर्धा लोकसभा सीट के अंतर्गत आनेवाले वरुड शहर में होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button